अक्षय पात्र फाउंडेशन के द्वारा बेघर माताओं को पूर्ण वर्ष भोजन उपलब्ध किया जा रहा है ताकि वे सम्मान और गरिमा के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकें।
कई वर्षों से यह एनजीओ वृद्धाश्रम में इन माताओं को भोजन प्रदान कर रहा है.
हजारों महिलाओं को प्रत्येक दिन संतुलित भोजन दिया जा रहा है, ताकि अकेले रहने वाली यह माताएं पौष्टिक भोजन से वंचित ना रहे ।
आप भी इस अभियान से जुड़े और भोजन दान करें।
भारत में 40 मिलियन से अधिक विधवा महिलाएं हैं। इसका मतलब है कि 10% महिला आबादी अपने पतियों के बिना जीवन व्यतीत कर रही हैं। इनमें से कई महिलाओं को उनके परिवार और बच्चों ने त्याग दिया है। उनके खाने का इंतजाम करना, यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
किसी भी सक्रिय महिला को 1,800 से 2,200 कैलोरी का सेवन करना महत्त्वपूर्ण होता है। गरम, ताजा और पौष्टिक भोजन न केवल इन माताओं को जीवित रहने में मदद करता है बल्कि उन्हें विभिन्न बीमारियों से भी बचाता है।
अक्षय पात्र के साथ बेघर माताओं को पौष्टिक भोजन दें।
यह भोजन केवल ₹25 में उपलब्ध हो सकता है। आज आपके सहयोग से, बेघर माताएं आनंद से पेट भर खाना खा सकेंगी।
इस भोजन में सही मात्रा में पोषण, विटामिन और प्रोटीन होते हैं, जो भोजन से वंचित इन महिलाओं के लिए बहुत आवश्यक हैं।
अक्षय पात्र के #FeedTheHomelessMothers अभियान से जुड़े ताकि विधवा महिलाएं, आश्रम में अकेली रहने वाली माताएं और गर्भवती महिलाओं को भोजन उपलब्ध कराया जा सके। आपका योगदान उन्हें सहारा दे सकता है, जिससे वे अपने जीवन के संघर्ष में मजबूती से खड़ी रह सकें।
बेघर माताओं को सशक्त बनाने और उम्मीद देने के लिए अवश्य दान करें।