आषाढ एकादशीनिमित्त अन्नदान करा.
या आषाढ एकादशीला, चांगले करा आणि चांगले मिळवा. तुमचे योगदान वर्षभर मुलांना मध्यान्ह भोजनाच्या माध्यमातून मदत करेल.
हमारे कार्य का संक्षिप्त विवरण:
अक्षय पात्र में दान करके, आप उन बच्चों के लिए गरम और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा सकते हैं जिनको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। यह भोजन बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने, विद्यालय में नियमित रूप से आने में और अपने सपनों का पीछा करने में मदद करेगा।
एक भोजन, एक भविष्य।
हमारा हर भोजन एक मजबूत, स्वस्थ और सशक्त पीढ़ी के निर्माण की दिशा में एक कदम है। भारत सरकार और राज्य सरकारों के सहयोग से हम पीएम पोषण अभियान को लागू करते हैं, ताकि बच्चों को पोषण मिले और वे अपनी क्षमता का पूरा लाभ उठा सकें।
सरकार खाना पकाने के ईंधन और कच्चे माल जैसे जरूरी खर्चों का ध्यान रखती हैं, लेकिन हमारे दानदाताओं की मदद से वितरण, ढांचा और रसद की लागत पूरी होती है। साथ मिलकर हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी बच्चा भूखा न रहे।
एक उज्ज्वल कल का निर्माण करें
आपके दान से किसी बच्चे को पूरे वर्ष के लिए पौष्टिक भोजन मिल सकता है। आपके सहयोग से हर भोजन किसी बच्चे को विद्यालय में बने रहने और जीवन में सफल होने का अवसर दिला सकता है ।
इस वर्ष एक अच्छे उद्देश्य के साथ दान करें !
बच्चों के साथ भी खुशियां बांटें, जो अपने उज्जवल भविष्य का सपना देखते हैं। एक भरी हुई थाली सिर्फ भोजन नहीं देगी— बल्कि यह किसी बच्चे के मन को ज्ञान की रोशनी से भर देगी और उसे सफलता की राह पर ले जाएगी।
भविष्य की पीढ़ी को सशक्त बनाएं
यह सुनिश्चित करें के किसी भी बच्चे को खाली पेट पढ़ाई ना करनी पड़े।
दान करें। बदलाव लाएं।
आइए मिलकर आशा, खुशी और उम्मीद बांटें ।